ISI से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी के 3 साथी गिरफ्तार, दिल्ली स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी के तीन साथियों को अलग-अलग राज्यों से दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान बेस्ड गैंगस्टर और ISI के लिए काम करने वाले शहजाद भट्टी के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब का हरगुनप्रीत सिंह, मध्य प्रदेश का विकास प्रजापति और उत्तर प्रदेश बिजनौर का आरिफ शामिल हैं। हरगुनप्रीत सिंह वही आरोपी है जिसने गुरदासपुर पुलिस स्टेशन के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था।

 

एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

स्पेशल सेल के मुताबिक विकास प्रजापति के पास से एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले हैं। इनके फोन से पंजाब के कई इलाकों की रेकी के वीडियो, और शहजाद भट्टी के साथ चैट और वॉइस नोट भी मिले हैं।

 

सीधे शहजाद भट्टी के संपर्क में थे

जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी सीधे शहजाद भट्टी के संपर्क में थे, जो सोशल मीडिया के ज़रिए यंग लड़कों को अपने गैंग में शामिल करता था और फिर उन्हें घटनाओं को अंजाम देने के निर्देश देता था।

 

अभी और गिरफ्तारियां संभव

स्पेशल सेल का कहना है कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। विकास को 26 नवंबर को मध्य प्रदेश के दतिया से, हरगुनप्रीत को 29 नवंबर को फिरोजपुर से और आरिफ को 30 नवंबर को बिजनौर से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button