IPL 2026 Auction: अबू धाबी में होगी नीलामी, 15 नवंबर को आएगी रिटेंशन लिस्ट
15 नवंबर को सामने आएगी रिटेंशन लिस्ट, तो वहीं दिसंबर में अबू धाबी में गूंजेगी खिलाड़ियों की बोली। IPL 2026 के लिए टीमें तैयार, फैंस को बेसब्री से इंतज़ार अगले क्रिकेट महाकुंभ का।

IPL 2026 को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। रिटेंशन की डेडलाइन करीब है और ऑक्शन की डेट-वेन्यू भी सामने आ चुके हैं। खास बात ये है कि इस बार भी खिलाड़ियों की नीलामी भारत के बाहर होगी।
15 नवंबर को जारी होगी रिटेंशन लिस्ट
BCCI ने सभी 10 टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने के लिए कहा है। टीमें चाहें तो जितने भी खिलाड़ी रिलीज करना चाहें कर सकती हैं क्योंकि इस बार मिनी ऑक्शन होगा। रिलीज किए गए खिलाड़ियों की राशि टीमों के पर्स में जुड़ जाएगी, जिससे वे ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर बोली लगा सकेंगी।
अबू धाबी में होगा IPL 2026 Auction
रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। ये लगातार तीसरा साल होगा जब नीलामी भारत से बाहर हो रही है। 2023: दुबई, 2024: जेद्दा, 2026: अबू धाबी (संभावित तारीख 15 या 16 दिसंबर), हालांकि BCCI की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है, लेकिन वेन्यू लगभग तय माना जा रहा है।
फैंस को रिटेंशन लिस्ट का इंतज़ार
इस वक्त सबसे ज़्यादा चर्चा 15 नवंबर की शाम की है, जब रिटेंशन लिस्ट जारी होगी। कौन से स्टार प्लेयर्स रहेंगे टीम में और कौन रिलीज़ होंगे, इसका खुलासा IPL फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज़ लेकर आएगा। मार्च से IPL 2026 के शुरू होने की उम्मीद है, और आने वाले कुछ दिन इस लीग के लिए बेहद रोमांचक रहने वाले हैं।



