दिल्ली : लिफ्ट में फसने से मासूम की मौत

दिल्ली :चौंकाने वाली ख़बर दिल्ली से आ रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी के एक नौ वर्षीय लड़के की 24 मार्च को एक इमारत की लिफ्ट में कथित रूप से फंसने से मौत हो गई। विकासपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 287 और 304 ए के तहत मशीनरी के संबंध में लापरवाही बरतने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर के अनुसार पुलिस को विकासपुरी के एक निजी अस्पताल द्वारा एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और लड़के का मेडिको लीगल सर्टिफिकेट प्राप्त किया, जिसमें कहा गया था कि उसे “लिफ्ट में क्रश इंजरी” हुई थी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लड़का लिफ्ट में कैसे फंस गया। पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button