लगातार चौथी बार इंदौर बना सबसे स्वच्छ शहर, यहां देखिए स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने आज स्वच्छता सिटी सर्वे की रिपोर्ट को जारी किया है। इस सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार कौन सी सिटी सबसे ज्यादा साफ है। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी इंदौर भारत की सबसे स्वच्छ सिटी बन गया है। ऐसा लगातार चौथी बार हो रहा है कि इंदौर शहर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना है। वही इस सर्वे की रिपोर्ट में दूसरा नंबर गुजरात के सूरत का है जो बहुत साफ है।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर की बात की जाए तो तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र की नवी मुंबई है। नवी मुंबई भी बहुत साफ शहर माना जाता है। यह रिपोर्ट जारी करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर के लोगों का बहुत शुक्रिया अदा किया है। इसी के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगर निगम के अधिकारी और राजनीतिक नेतृत्व के साथ साथ लोगों को भी बहुत बधाई दी है।

हरदीप सिंह पुरी ने दूसरे नंबर पर सबसे स्वच्छ शहर सूरत के लोगों को भी बधाई दी है। उन्होंने स्पेशल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी तारीफ की है। हालांकि जो तीसरे नंबर पर सबसे साफ शहर इस रिपोर्ट में आया है वह नवी मुंबई है लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस पर उद्धव ठाकरे सरकार की कोई तारीफ नहीं की उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार में से किसी का भी नाम तक नहीं लिया।

इसी के साथ जो रिपोर्ट बनाई गई है उसमें गंगा नदी के किनारे सबसे साफ और स्वच्छ शहर वाराणसी को बताया गया है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए उनके नेतृत्व में शहर के लोगों ने अच्छा काम किया है और पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व से लोगों को बहुत प्रेरित किया है। इसी के साथ इस रिपोर्ट में जो सबसे साफ कैंट एरिया माना गया है वह जालंधर कैंट माना गया है।

Related Articles

Back to top button