बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन ने आरटीओ ऑफिस का घेराव किया, आंदोलन करने की दी धमकी, जानिए वजह

आज बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन ने आरटीओ ऑफिस का घेराव किया। किसानों का आरोप है की वाहन चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों के पुराने ट्रैक्टरों का एआरटीओ विभाग के द्वारा बिना वजह चालन किया जा रहा है। जबकि तमाम सरकारी मशीनरी में 1985 से भी पुराने वाहन चल रहे हैं।

आज बुलंदशहर एआरटीओ कार्यालय का भारतीय किसान यूनियन ने घेराव किया। एआरटीओ कार्यालय घेराव के दौरान किसानों ने एआरटीओ कयूम खा को भी घेरकर जमकर नारेबाजी की। किसान यूनियन के नेता किसानों के साथ एआरटीओ ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने धरने पर बैठने के साथ ही एआरटीओ पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि खेत से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे ट्रैक्टर किसान चालकों का एआरटीओ के द्वारा बिना वजह चालन किया जा रहा है। एआरटीओ कार्यालय ट्रैक्टरों को 10 साल पुराना बताकर और ओवर लोड ले जाने के नाम पर किसानों का चालन कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने के नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों का किसी भी रूप में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों के चालान काटे गए हैं उनको निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही किसानों के ट्रैक्टरों के चालान निरस्त न करने पर 12 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का भी अल्टीमेटम दे दिया।

किसानों के आंदोलन में बुलंदशहर के व्यापारी संगठन भी साथ आ गए नेता ने कहा कि किसान बड़े भाई हैं | तो व्यापारी छोटे भाई अगर किसानों का उत्पीड़न किया जाएगा तो व्यापार संगठन भी किसानों के साथ आंदोलन में कूद पड़ेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button