पेरिस पहुंचे राजनाथ ग्रहण करेंगे पहला राफेल, करेंगे शस्त्र पूजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) सोमवार देर रात तीन दिवसीय दौरे पर पेरिस (Paris) पहुंचे | रक्षा मंत्री इस यात्रा के दौरान 36 राफेल जेट विमानों (Rafale Jet Aircraft) में पहला विमान प्राप्त करेंगे | वह आज राफेल में उड़ान भी भरेंगे | वहीं इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो (Emanuel Macron) के साथ बैठक करेंगे | संभावना है कि इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों पर चर्चा होगी |

राजनाथ सिंह ने सोमवार को पेरिस पहुंचने पर ट्वीट किया, ‘फ्रांस पहुंचकर खुशी हुई | यह महान देश भारत का अहम सामरिक साझेदार है और हमारा विशेष संबंध औपचारिक संबंधों के क्षेत्र से परे जाता है | फ्रांस की मेरी यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच के वर्तमान सामरिक साझेदारी का विस्तार करना है’ |

इसके बाद राजनाथ सिंह फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोर्डोक्स (Bordeaux) जाएंगे जहां वह एक कार्यक्रम में पहला राफेल जेट विमान प्राप्त करेंगे | इस कार्यक्रम में राफेल जेट निर्माता दसॉ एविएशन (Dassualt Aviation) के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे | अधिकारियों के मुताबिक जेट प्राप्त करने के बाद सिंह दशहरे (Dussehra) के मौके पर शस्त्र पूजा करेंगे और फिर विमान में उड़ान भरेंगे |

Related Articles

Back to top button