India vs South Africa 2nd Test Match: टीम इंडिया के सामने ‘लगभग नामुमकिन’ जैसा टारगेट

India के सामने 549 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट आखिरी दिन चाहिए 522 रन, 8 विकेट बाकी रिकॉर्ड बनेगा या टीम इंडिया संघर्ष से मैच बचाएगी?

साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने ऐसा लक्ष्य रख दिया है, जिसे हासिल करना टेस्ट इतिहास के लिहाज़ से लगभग असंभव माना जा रहा है। हालांकि रिकॉर्ड्स बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में एक बार 400+ रन चेज हुए हैं, लेकिन इस बार स्थिति उससे भी कहीं ज्यादा कठिन है।

 

सिर्फ एक बार आखिरी दिन 400+ रन बने थे

टेस्ट का पांचवां दिन हमेशा बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती भरा होता है। 300 रन का टारगेट भी बड़ा माना जाता है, लेकिन 400 के ऊपर किसी भी टीम ने सिर्फ एक बार आखिरी दिन हासिल किया है। साल 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 404 रन का पीछा तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया था। इसके बाद आज तक ऐसा रिकॉर्ड कभी रिपीट नहीं हुआ।

 

भारत को चाहिए 522 रन — विश्व रिकॉर्ड से भी 100+ ज्यादा

साउथ अफ्रीका ने भारत को मैच जीतने के लिए 549 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है। चौथे दिन के अंत तक भारत ने 27/2 का स्कोर बनाया है। क्रीज़ पर कुलदीप यादव और साई सुदर्शन हैं। यानी भारत को अभी भी 522 रन और चाहिए, जो कि मौजूदा विश्व रिकॉर्ड से भी 100+ रन अधिक है। साफ है कि ऐसा करना लगभग असंभव है। आखिरी दिन 8 विकेट संभालकर इतने रन बना पाना किसी भी टीम के लिए कठिन है।

 

अब मैच के सिर्फ दो ही नतीजे संभव

हालात को देखकर यही लगता है कि इस मैच के सिर्फ दो रिज़ल्ट दिखते हैं: 1. टीम इंडिया हार जाए, 2. मैच ड्रॉ हो जाए, ड्रॉ कराने के लिए भी भारतीय बल्लेबाज़ों को पूरे दिन टिके रहना होगा। दोनों ओपनर्स, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पहले ही आउट हो चुके हैं, ऐसे में बाकी बल्लेबाज़ कितनी देर टिकेंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है। भारतीय पिच पर पांचवें दिन गेंद स्पिन भी करेगी, जिससे बल्लेबाज़ों का टिकना और मुश्किल हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button