पूर्वोत्तर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2405 नए मामले आए सामने

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2405 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 270247 हो गई है, जबकि 1390 मरीजों की मौत हो चुकी है। लेकिन पिछले 24 घंटे में 2363 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 226449 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं और 42237 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 1521 गई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 195304 है, जबकि 166036 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1457 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 28439 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच 826 मरीजों की मौत हो चुकी है और तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 109 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 28458 हो गई है। जबकि, 24380 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 317 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3742 मरीजों का इलाज चल रहा है। 313 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 230 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13556 हो गई है, वहीं 10707 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 203 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 2756 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 93 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 220 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 12367 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 171 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस तरह कुल 9403 मरीज अब तक स्वस्थ्य हुए हैं और 2940 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 24 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 88 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7771 हो गई है। जिसमें से 5273 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 131 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2434 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 64 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कोरेाना के 221 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7240 हो गई है। राज्य में 5760 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1403 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 07 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3367 हो गई है। वहीं 2844 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 385 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 57 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरेाना के नौ नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2184 हो गई है, जबकि 2046 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 138 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button