पूर्वोत्तर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2354 नए मामले आए सामने

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना का प्रकोप पहले की अपेक्षा थोड़ा कम हुआ है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में तेजी आई है। वहीं प्रतिदिन की जांच संख्या में भी वृद्धि हुई है। कोरोना के सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और तीसरे नंबर पर मणिपुर है। बीते 24 घंटे में पूर्वोत्तर में कोरोना के 2354 नए मामले सामने आए हैं और इस महामारी से 1427 मरीजों की मौत हो गई है। इस तरह अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 274989 हो गई है, जिसमें से 230240 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1972 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 43149 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के 1427 नये मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 198213 हो गई है, जबकि 168069 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1013 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 29307 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच 834 मरीजों की मौत हुई है तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 181 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 28856 हो गई है। जबकि, 25018 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 418 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3500 मरीजों का इलाज चल रहा है। 315 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 281 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14074 हो गई है, वहीं 10915 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 86 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3056 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 103 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 207 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 12768 हो गई है, वहीं 9694 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3045 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 29 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 153 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7991 हो गई है। जिसमें से 5582 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 176 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2339 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 70 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कोरोना के 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7416 हो गई है। राज्य में 5860 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 82 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1473 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 17 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 42 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3459 हो गई है। वहीं 2994 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 61 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 325 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 59 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के 10 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2212 हो गई है। जबकि, 2108 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 104 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button