मुंबई से लंदन जाने वाली फ्लाइट में पैसेंजर ने की सभी हदें पार, पुलिस ने तुरंत लिया गिरफ्त में।

मुंबई; मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लंदन-मुंबई जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट के बाथरूम में धूम्रपान करने और सह- पैसेंजर्स के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान रमाकांत के रूप में हुई है जो की अमेरिकी नागरिक है। उसने इससे पहले भी 10 मार्च को फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। रमाकांत का सामान जांच के लिए भेजा गया है, ताकि पुष्टि की जा सके कि वह नशे की हालत में था या मानसिक रूप से पीड़ित है। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने “अनियंत्रित और अक्रामक तरीके” से भी व्यवहार किया।
एयर इंडिया का बयान
10 मार्च 2023 को लंदन-मुंबई का संचालन करने वाली हमारी उड़ान AI130 का एक यात्री शौचालय में धूम्रपान करते पाया गया, इसके बाद उसने बार-बार चेतावनी के बावजूद अन्य पैसेंजर्स से अक्रामक व्यवहार किया। विमान के मुंबई पहुंचने पर उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था।
एयर इंडिया ने कहा है कि वह यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा करने के लिए “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” का पालन करती है।

Related Articles

Back to top button