2027 में गुजरात से भाजपा जाएगी, जनता की सत्ता आएगी: अरविंद केजरीवाल
भाजपा और कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, कहा 30 साल में गुजरात को लूटा डर, जेल और भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म होने का दावा 2027 में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वडोदरा में बूथ वालेंटियर्स के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में गुजरात से भाजपा जाएगी और गुजरात की जनता की सत्ता आएगी। पिछले 30 साल से भाजपा डर, जेल और भ्रष्टाचार के दम पर राज कर रही है, लेकिन अब लोगों के मन से डर निकल चुका है। कांग्रेस को भाजपा सरकार से सरकारी ठेके मिलते हैं, इसलिए जनता को कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही गुजरात में भाजपा को हरा सकती है। यह सत्ता की नहीं, बल्कि गुजरातियों के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
भाजपा पर भय, भ्रष्टाचार और दमन का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी का संगठन तेजी से बढ़ रहा है और अब भाजपा से भी बड़ा हो चुका है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में भय और अत्याचार का माहौल बना रखा है। उन्होंने बताया कि प्रवीण राम और राजू करपड़ा जैसे नेता पिछले तीन महीनों से जेल में हैं। हड़दड़ किसान आंदोलन के दौरान 85 गरीब किसानों को जेल भेज दिया गया, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से करदा प्रथा के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। अब जनता भाजपा के डर से बाहर निकलकर खुलकर विरोध कर रही है।
किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला
केजरीवाल ने कहा कि कभी समृद्ध रहा गुजरात 30 वर्षों में बर्बाद कर दिया गया। किसानों को खाद, बीज, पानी और फसलों के पूरे दाम नहीं मिलते। सरकारी स्कूल और अस्पताल जानबूझकर खराब किए गए ताकि गरीबों को प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों में लूटा जा सके। प्राइवेट संस्थान भाजपा नेताओं के हैं। व्यापारियों को टैक्स और चंदा देने के बावजूद अपमान झेलना पड़ता है, बेरोजगारी बढ़ी है और युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया जा रहा है।
आदिवासी इलाकों और जनधन की लूट का आरोप
उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए आने वाला अरबों-खरबों का पैसा जनता तक नहीं पहुंचता। आदिवासी नेता चैतर वसावा को आवाज उठाने पर जेल भेजा गया। डेडियापाड़ा में प्रधानमंत्री की सभा पर आदिवासी कल्याण फंड से 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें करोड़ों समोसे, टेंट और बसों पर उड़ाए गए। यह पैसा स्कूल, अस्पताल और गांवों के विकास में लगना चाहिए था, लेकिन ठेकेदारों पर लुटा दिया गया।
2027 में बदलाव और आप सरकार का संकल्प
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस भाजपा को कभी नहीं हरा सकती, सिर्फ आम आदमी पार्टी ही विकल्प है क्योंकि उसके नेता ठेके नहीं लेते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जेल जाने के लिए तैयार रहने और अगले दो साल घर-घर जाकर रोज पांच नए वोट जोड़ने का आह्वान किया। केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि आप की सरकार बनने पर किसान, व्यापारी, युवा सभी खुशहाल होंगे, रोजगार मिलेगा, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म होगी और गुजरात



