ICC के पोल में कोहली से आगे निकले इमरान, जानिए कितना रहा वोट प्रतिशत

नई दिल्ली : बुधवार को आईसीसी (ICC) ने एक पोल आयोजित किया था। जिसमें पूछा गया कि कफ्तान बनने के बाद किस खिलाड़ी के खेल में ज्यादा सुधार देखा गया था। बुधावार को सोशल मीडिया (Social Media) पर चले इस पोल में इमरान खान (Imran khan) ने बाजी मार ली थी। मगर दूसरे नंबर पर भारतीय कफ्तान विराट कोहली रहे जो लगातार इस पोल में इमरान को टक्कर दे रहे थे। शुरुआत में इमरान और कोहली के बीच काकी बड़ा अंतर था मगर बाद में दोनों खिलाड़ियों के बीच अंतर बहुत कम रह गया।

सोशल मीडिया पर बना बज़

बता दें सोशल मीडिया पर यह पोल पिछले 24 घण्टे से एक बड़ा बज बना हुआ था। भारत में यूजर विराट कोहली को बढ़त दिलाने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करा रहे थे। यूजर विराट कोहली को वोट करने की अपील कर रहे थे। इस पोल में कुल 5.36 लाख वोट डाले गए थे, जिसमें से 47.3 फीसद इमरान और 46.2 फीसद वोट विराट कोहली को मिले थे। वहीं मात्र 6 फीसद लोगों ने एबी डिविलियर्स को वोट किया था और मात्र 0.5 प्रतिशत लोगों ने मैग लैनिंग को वोट किया था।

किस खिलाड़ी ने किया अच्छा प्रदर्शन

इस पोल में पूछा गया था कि किस खिलाड़ी ने अभी तक ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। इस पोल में भारत के विराट कोहली तो वहीं पाकिस्तान के इमरान खान एक दूसरे को टक्कर दे रहे थे मगर शुरु से ही इमरान इसमें आगे चल रहे थे और अंत में भी उन्हीं को जीत हांसिल हुई थी। भारत में ट्वीटर पर विराट कोहली के लिए अपील की जा रही थी और यह नबंर एक पर ट्रेंड भी कर रहा था। मगर इसके बावजूद भी सबसे ज्यादा वोट इमरान खान को ही मिले।

इमरान मार गए बाजी

इस पोल के जरिए आईसीसी ने ऐसे लोगों के बारे में बताया था जिनका खेल कफ्तानी मिलने के बाद और बेहतर होता चला गया था। जिनमें सबसे आगे इमरान खान को वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली तो वहीं तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट की कफ्तान मैग लैंगिग शामिल थे।।

विराट के घर आई बेटी

हाल में टीम इंडिया के कफ्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सोमवार को पिता बन गए। पिता बनने के बाद विराट ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने चाहने वालों की इस बात की जानकारी दी। विराट अभी हाल में ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस आए हैं। उन्होंने पत्नी की वजह से पैटरनिटी लीव ली है। वह इंटरनेशनल सीरीज के बाद पहले वनडे में भी भारत की अगुवाई की थी। बता दें विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। उनकी मुलाकात पहली बार एक एड के शूट के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से मिलना शुरु कर दिया। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Related Articles

Back to top button