प्रियंका गांधी ने धरना खत्म कर मोदी सरकार पर साधा निशाना…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी आज इंडिया गेट पर धरने पर बैठी थी | जो धरना अब ख़त्म हो चूका है | प्रियंका गाँधी इंडिया गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी थी | वह जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर ये धरना कर रहीं थी | धरने से हटने के बाद उन्होंने मोदी सरकार पर सीधा निशाना साधा | उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है और छात्र इस लोकतंत्र के मूल हैं | उन्होंने कहा की ये देश गुंडों की जागीर नहीं है |

वहीँ इस दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2 घंटे का ये प्रदर्शन 4 बजे शुरू हुआ | उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करना है | प्रियंका गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, अहमद पटेल और पार्टी के अन्य नेता भी धरने पर बैठे हैं |

Related Articles

Back to top button