दिल्ली हिंसा पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान “आप” का कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे दोगुनी सजा दी जाए

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस हिंसक प्रदेश से भी ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल और आईबी अफसर अंकित भी शामिल हैं। वही आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें एक रिपोर्टर ने केजरीवाल से सवाल किया कि ताहिर हुसैन पर दिल्ली में हिंसा करने के आरोप लग रहे हैं। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली हिंसा मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली हिंसा मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस व्यक्ति को दोगुनी सज़ा दी जानी चाहिए।

बता दें कि दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने दंगे से प्रभावित लोगों की राहत के लिए कई सारे कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। जो घायल लोग सरकारी अस्पताल में आ रहे हैं हम उनका इलाज तो कर ही रहे हैं लेकिन कोई निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाता है तो वह अपना इलाज ‘फरिश्ते स्कीम’ के तहत करा सकता है।

Related Articles

Back to top button