भरोसा है अदालत करेगी आजम के साथ न्याय.. अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश –उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में पार्टी के नेता आजम खान से मुलाकात की। वहीं मुलकात के बाद सपा के दोनों नेता एक साथ मुरादाबाद के लिए रवाना हुए।जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। अधिकारी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से इनकी सरकार बनी है,।अन्याय चरम पर है।  अखिलेश यादव ने  कहा कि योगी शरीफ नहीं है।उन्होंने अपने खुद के केस वापस लिए हैं। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम के भी केस वापस कराएं हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को सीएम रहने का कोई अधिकार नहीं है उनको अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है।पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी रोजगार के लिए भटक रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के साथ धोखा कर रही है।

Related Articles

Back to top button