अखिलेश यादव की सुरक्षा में भारी चूक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया हैं। इस समय सपा मुखिया अखिलेश औरैया दौरे पर हैं। एक जनसभा के संबोधन के बाद मंच से नीचे उतरने के बाद अखिलेश को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ ने घेर लिया, हालाकि उनका मकसद अखिलेश के साथ फोटो मात्र खिंचवाना था। भीड़ ज्यादा होने के कारण अखिलेश के साथ धक्का मुक्की जैसे इस्थिति बन गई थी। हालाकि इस घटना के बाद अखिलेश यादव के सिक्योरिटी गार्ड ने इस्थिति को काबू किया। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस जवानों की मदद से अखिलेश यादव को कार्यकर्ताओं के घेरे से निकाला गया।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के चलते प्रदेश में सियासत गर्म है। चुनाव प्रचार करने अखिलेश औरैया में है। सभा को संबोधित करते उन्होंने भाषण दिया की, निकाय चुनाव कूड़ा और गंदगी हटाने का चुनाव है। अगर गंदगी रहेगी तो बीमारी फैलेगी, और बीमारी फैलेगी तो परेशानी आएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि गंदगी और कूड़ा हटाने के लिए सपा की साइकिल को वोट देना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button