मुंबई में बारिश का कहर, 10 फ्लाइट्स रद्द, अब ये होने का डर!

मुंबई में लगातार तेज़ बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है | मुंबई के कई इलाकों में शुक्रवार रात भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को सड़कों पर भारी जलभराव का सामना करना पड़ रहा है | मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है | इससे लेकर मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है | महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है और मकान पानी में डूब गए हैं | इसके बाद आज पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंद ने आदेश जारी किया है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज (3 अगस्त) को बंद रहेंगे |

महाराष्ट्र के ठाणे में आज (शनिवार) सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे | ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ये आदेश जारी किया है | मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर सहित उत्तर कोंकण क्षेत्रों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहेगी | मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है | इसके अलावा मुंबई के अंधेरी इलाके में जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है |

भारी बारिश के कारण मुंबई में लगातार जाम लग रहा है | कई जगहों पर 4-4 फुट तक पानी भर गया है | मुबंई, दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है | वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोकण और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है| विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के कारण यहां पर बारिश हो सकती है | इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा में तेज बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं | इन राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है |

Related Articles

Back to top button