कुमाऊं में अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित, नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी

नैनीताल, उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से मलबा गिरने से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 73 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं।

पिथौरागढ़ में अतिवृष्टि के चलते सरयू, काली और गोरी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-125 दिल्ली बैंड पर भूस्खलन के कारण मलबा गिरने से फिर बंद हो गया है। चंपावत जिले के शारदा बैराज में जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर है। जिले में लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला-धौन, सिन्याड़ी एवं घाट के पास विभिन्न जगहों में मलबा गिरने से बंद है और राजमार्ग में पत्थर गिरने से खतरा बना हुआ है। जिले में अतिवृष्टि के कारण कुल 27 सड़क मार्ग बंद पड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button