राम मंदिर भूमिपूजन पर अलीगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने 10 जगह हवन का कार्यक्रम किया आयोजित

अलीगढ़ अयोध्या में आज जहां 493 साल के लंबे संघर्ष के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम जन्मभूमि का शिलान्यास होने जा रहा है। इसी खुशी में अलीगढ़ में भी सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में करीब 10 जगह हवन यज्ञ व अन्य प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस दौरान जिले में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है।

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के अचल ताल स्थित कार्यालय पर किए गए हवन यज्ञ के संबंध में सन 1992 के वक्त बाबरी मस्जिद विध्वंश के समय पर बजरंग दल के महानगर संयोजक रहे अशोक चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने कहा हमें 493 साल के लंबे संघर्ष और 3 लाख राम भक्तों के बलिदान के बाद यह खुशी का समय मिला है। जिसे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज के दिन को ऐतिहासिक मनाते हुए पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं आगे कहा कोरोना महामारी के चलते शारीरिक और सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए जिले में एक जगह कार्यक्रम ना करके विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम रखे गए हैं। और कार्यक्रम के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया है। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अमला भी जिले में अलर्ट है।

Related Articles

Back to top button