हाथरस कांड : आज ED करेगी गिरफ्तार PFI कार्यकर्ताओं से पूछताछ, पूछे जा सकते हैं ये सवाल

हाथरस कांड CBI जांच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन कई घंटे की जांच के बाद आज इस घटना के बहाने दंगों की साजिश के मामले में गिरफ्तार चार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI ) के सदस्यों से ED पूछताछ करने वाली है।
इन सवालों की लिस्ट ED ने तैयार की जा चुकी है।

दंगों की साजिश के मामले में गिरफ्तार मसूद से आज ईडी की टीम कई सवाल पूछ सकती है। पूछताछ के दौरान पूछे जाने वाले सवाल जैसे की PFI के अकाउंट से मिले पैसे उसका उद्देश्य क्या था? PFI के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद इलियास के संपर्क में कैसे थे, इलियास से क्या बात होती थी? आपको कितने पैसे मिले थे? क्या हाथरस में पीएफआई के और लोग भी हैं ? हाथरस जाकर आपका वहां क्या करने का प्लान था?

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएफआई के कथित चारों सदस्यों को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस से उस वक्त गिरफ्तार किया था जब ये हाथरस की पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इन चारों संदिग्धों के तार उन लोगों से जुड़े हैं। जो दंगा भड़काने में शामिल होते है।

Related Articles

Back to top button