हरियाणा बीजेपी की लिस्ट जारी, जानिए कहां से लड़ेंगे खट्टर, फोगाट, योगेश्वर और संदीप सिंह

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए बीजेपी (BJP) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है | बीजेपी ने 78 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) एक बार फिर से करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे | प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना, योगेश्वर दत्त बरोदा, संदीप सिंह पूर्व हॉकी कप्तान पिहोवा से, बबिता फोगाट दादरी से, पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता, अनिल विज अम्बाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे |

रविवार देर शाम पीएम मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की मौजूदगी में हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगी | इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis), हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के साथ ही दोनों राज्यों के बीजेपी प्रभारी और प्रदेशों अध्यक्षों ने भी भाग लिया | बीजेपी चुनाव समिति की इस बैठक में हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई |

बीजेपी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है | बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने को लेकर रविवार को बैठक की | दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों राज्यों से आने वाले केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों और नेताओं के साथ कई घंटे तक विचार-विमर्श किया गया |

Related Articles

Back to top button