10 गोलियां, 12 खोखे, फरीदाबाद के कांग्रेस प्रवक्ता पर ठांय ठांय!

फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है| सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी | विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई | इस दौरान मौके से 12 खोखे बरामद हुए हैं | दिनदाहड़े हुई इस हत्या के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आ गई है | बताया जा रहा है कि विकास चौधरी पर दो हमलावरों ने फायरिंग की है | फायरिंग उस वक्त हुई, जब विकास अपनी गाड़ी से जिम जा रहे थे | पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है |

इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब विकास सेक्टर-9 की हुडा मार्केट में पीएचसी में जिम करने पहुंचे थे | जैसे ही विकास अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी | विकास पर करीब 10 से 12 गोलियां चलाई गई | सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर विकास पर गोलियां चलाते नज़र आ रहे हैं | विकास की गर्दन और छाती पर गोली मारी गई है | इसके साथ ही चार गोलियां उनके कार के शीशों पर भी लगी हैं | दोनों हमलावर सफेद रंग की एसएक्स-4 गाड़ी से आए थे | पुलिस ने गाड़ी और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं |

इस बड़े हमले के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि यह ‘जंगल राज’ है | किसी को कानून का कोई डर नहीं है | कल भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिला को चाकू मार दिया गया था | इसके बाद अशोक तंवर ने अपील की की जांच की जाए |

Related Articles

Back to top button