भारत को मिला नया विदेश सचिव, अब हर्षवर्धन श्रृंगला संभालेंगे पद

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि हर्षवर्धन श्रृंगला से पहले भारत के विदेश सचिव विजय गोखले थे, उनका 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। जिसके बाद अब हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है।

बता दें कि हर्षवर्धन श्रृंगला फिलहाल अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर सेवा दे रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय ने आज एक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति का ऐलान किया है। आदेश के अनुसार हर्षवर्धन श्रृंगला 29 जनवरी को विदेश सचिव का प्रभार संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button