30 साल के हुए हर्षवर्धन कपूर, पिता अनिल कपूर ने लिखा खूबसूरत नोट

अभिनेता हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) आज अपना 30वां जन्मदिन (birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने बेटे हर्षवर्धन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया (social media) पर खूबसूरत नोट लिखा है।

अनिल कपूर ने लिखा-‘जन्मदिन की शुभकामनाएं हर्ष कपूर! आप मेरे दोस्त हो, कॉन्फिडेंट हो और वह इंसान हो जो मेरा सब कुछ ले जाता है, जिसमें जूते भी शामिल हैं। आप वह सब हो जिसकी आपको जरूरत है और आने वाले समय में आपकी सभी विशेज पूरी हो। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।’

हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुंबई में हुआ था। हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ (Bombay Velvet) से बतौर सहायक निर्देशक की थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म (crime thriller film) थी।
इसके बाद हर्षवर्धन ने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakesh Omprakash Mehra’) की फिल्म मिर्ज्या के साथ अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2018 में आई उनकी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button