हरिद्वार : भारतीय मजदूर संघ का 28 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन

हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध अखिल भारतीय भेल मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों में संशोधन कर चार श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया है। इसके खिलाफ भारतीय मजदूर संघ 28 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन करेगा।
श्रीवास्तव ने यह घोषणा भेल परिसर में विभिन्न उद्योगों के श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।

Related Articles

Back to top button