हमीरपुर : ट्रैक्टर से गिरा युवक पहिये के नीचे आया, मौत

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के बहगांव में रविवार को ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से युवक के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

बहगांव निवासी मानसिंह अहिरवार का पुत्र महेंद्र (17) रविवार को गांव के वीरेंद्र का ट्रैक्टर ले जाकर खेतों में ईंट भरने जा रहा था। ट्रैक्टर में उसका साथी सचिन और गांव के दो लोग भी सवार थे। जानकारी के अनुसार रास्ते में सचिन ने महेंद्र से ट्रैक्टर चलाने के लिये कहा तो महेंद्र ने सचिन को ट्रैक्टर चलाने के लिये दे दिया। महेंद्र ट्रैक्टर की सीट के पास खड़ा हो गया। उसी दौरान सचिन ने ट्रैक्टर की गति बढ़ाई तो महेंद्र टै्रक्टर से उछलकर सड़क पर गिर गया। जैसे ही सचिन ने ट्रैक्टर का ब्रेक लगाया तो पहिया महेंद्र के सिर पर चढ़ गया। जिससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। फिलहाल परिजन घटना बताने से इंकार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button