सिलेंडर में लगी आग से आधा दर्जन लोग झुलसे, घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

जनपद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव में सिलेंडर में आग लगने आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। सभी घायलों को मार्टिनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसे सभी लोगों जौनपुर के हायर सेंटर हास्पिटल में रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे।

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद हनीफ के परिवार लोग चाय बना रहे थे। सिलेंडर लीक होने के कारण चाय बनाते समय आग लग गई। जैसे ही महिला ने माचिस जलाया सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही कुछ देर बाद जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल होने वालों में प्रमुख रूप से सोफिया (62), तरन्नुम (51), इकरा (7), तौफीक (12) , अब्दुर्रहमान (34) प्रमुख हैं। इन सभी घायलों को मार्टिनगंज से जौनपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button