हल्द्वानी : पत्नी ने जहर खाकर दी जान तो पति ने खुद को मार ली गोली

हल्द्वानी। रामपुर रोड में सरगम सिनेमा के पास रहने वाले पति-पत्नी ने खुदखुशी कर ली। पत्नी दीपा के जहरीला पदार्थ निगलने के बाद तनाव में आकर पति चंद्रप्रकाश ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वाकये से परिवार सदमे में है।
चंद्रप्रकाश ने अपनी लइसेंसी बंदूक से गले के नीचे के हिस्से पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है। चंद्रप्रकाश हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक थे। खुदखुशी करने की वजह पारिवारिक बताई जा रही है। दीपा चंद्र प्रकाश की पहली पत्नी है। चंद्र प्रकाश के दूसरी शादी करने के बाद से परिवार में कलह रहती थी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर चंद्रप्रकाश और पत्नी दीपा के आत्महत्या के कारण तलाशने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button