ज्ञानपुर से विधायक बोले ब्राह्मण हूं एनकाउंटर हो जाएगा, अब पुलिस ने MP से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र को हिरासत में लिया गया है। मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से भदोही पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। भदोही पुलिस की टीम मालवा रवाना भी हो गई है जहां औपचारिक रूप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विधायक को गिरफ्तार इस वजह से किया जा रहा है क्योंकि विधायक विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी करके एनकाउंटर होने की आशंका जताई थी।

जी हां एनकाउंटर होने की आशंका विजय मिश्र ने जताई थी। विधायक विजय मिश्र उनकी पत्नी और एमएलसी राम लली मिश्र ने उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र पर कृष्ण मोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इन तीनों पर मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप है 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और हाल ही में विधायक विजय मिश्र पर गुंडा एक्ट लगाया गया था।

यह मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक विजय मिश्र अचानक कहीं चले गए थे। इस बीच विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह ब्राह्मण होकर चार बार से विधायक हैं। उनके साथ यह सब इसलिए हो रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके। वह बलिया के किसी बेटे को चुनाव लड़ने की बात भी कर रहे हैं इसलिए उनकी हत्या कराई जा सकती।

इतना ही नहीं बल्कि विधायक विजय मिश्रा ने कहा था कि आरोप लगाने वाले रिश्तेदार का मकान अलग और उनका मकान अलग है कागजात में भी यही लिखा है। विजय मिश्र ने प्रशासन पर भी उनके खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था जिसके बाद आप उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button