बड़ी खबर: थार के उड़े परखच्चे, यूपी के जज की बेटी समेत 5 की मौत.. क्लब से पार्टी कर लौटते समय हुई 1 गलती..

हरियाणा के गुरुग्राम से शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अलीगढ़ नंबर की थार (UP 81 CS 2319) तेज रफ्तार में अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में रायबरेली के जज की बेटी भी शामिल हैं।
कैसे हुआ हादसा?
हादसा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे झाड़सा चौक के एग्जिट नंबर 9 के पास हुआ। दिल्ली से आ रही थार अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार (करीब 100 किमी/घंटा) में सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। गुरुग्राम पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल युवक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में 5 की मौत, 1 घायल
कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से पाँच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक घायल हुआ। पुलिस के अनुसार घायल का नाम कपिल शर्मा, निवासी बुलंदशहर है, जिसका इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान
हरियाणा पुलिस ने मृतकों की पहचान की पुष्टि की है।
-
प्रतिष्ठा मिश्रा, रायबरेली — जज की बेटी
-
लावण्या गौतम, शास्त्रीपुरा, आगरा
-
आदित्य प्रताप सिंह, आगरा
-
गौतम, सोनीपत, हरियाणा
अन्य एक युवती की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
हादसे से पहले पार्टी का शक
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतकों के हाथों पर क्लब के बैंड मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि देर रात सभी किसी क्लब में पार्टी करने गए थे और उसके बाद लौटते समय यह हादसा हुआ।
पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई
गुरुग्राम पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुँची और सबूत जुटाए। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि हादसा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ या गाड़ी में किसी तकनीकी खराबी की वजह से।



