सरकार पहले की तरह एमएसपी पर किसानों की फसल खरीदेगी : कंवरपाल

यमुनानगर। न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी होने से कांग्रेस पार्टी के झूठ की हवा निकली, किसानों की फसल पहले की तरह सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। यह शब्द कहे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल छछरौली में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों की बैठक को संबोधित करने के लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर उनके बीच पहुंचे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मंडियों की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।
केंद्र की मोदी सरकार ने रबी फसलों की बुवाई से पहले फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य इसलिए घोषित किया कि किसान अपने फायदे के अनुसार फसल की बुवाई कर सकें। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून किसानों के हितों की रक्षा करेंगे। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को पैदावार का अच्छा दाम मिल सके। यह कृषि सुधार 21वीं सदी की जरूरत है। किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री कंवर पाल ने कहा कि इन कानूनों के पास होने से पहले किसानों के हाथ-पांव बंधे हुए थे। लेकिन अब वह अपना उत्पादन देश की किसी भी मंडी में बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 वार्षिक किसानों के खाते में डाला जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को लाभ पहुंच रहा है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि 25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म की जयंती के अवसर पर आनलाइन वेबीनार आयोजित करेगी।

Related Articles

Back to top button