भाजपा कमीशन चोरी करने वाली सरकार:राहुल गांधी

कर्नाटक– कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राहुल गांधी ने तुमकुरु में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर लोकतंत्र को नष्ट करके कर्नाटक में सरकार चोरी की थी।

प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक आते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी बात करते हैं। मोदी जी बताइए, आपने पिछले 3 साल में कर्नाटक के लिए क्या किया और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए क्या करेंगे? ये चुनाव आपके बारे में नहीं, कर्नाटक के भविष्य के बारे में है।

Related Articles

Back to top button