मध्य प्रदेश की शासकीय नौकरियां सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों के लिए, जल्द ही आएगा कानून : सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश सरकार एक बड़ा फैसला लेने वाली है जिससे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए तो यह खुशखबरी होगी लेकिन दूसरे राज्यों के लिए यह है बहुत दुख की खबर है। मध्य प्रदेश सरकार की सभी नौकरियां अब एमपी डोमिसाइल रखने वालों के लिए आरक्षित होने वाली है। इसका ऐलान खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है उन्होंने साफ कहा है कि इसके लिए आवश्यक कानून बदलाव जल्द ही पेश कर दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों अपने भांजे भांजे ओके हित को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरियां अब सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों को ही दी जाएंगी। इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रावधान भी किए जा रहे हैं। प्रदेश के संसाधनों पर प्रदेश के बच्चों का भी अधिकार हैं।

बता दे कि मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं इन वादों को इस चुनाव से जोड़कर ही देखा जा रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने यह भी ऐलान किया था कि आदिवासियों को साहूकार के चुंगल से बचाने के लिए हम एक नया कानून भी ला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button