गोरखपुर: वनटांगिया गांव में ही CM योगी क्यों मनाते हैं दिवाली, जानें क्‍या है खास इस गांव में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली के अवसर पर गोरखपुर के वनटांगिया गांव में 14 नवंबर दिन शनिवार को दिवाली का दिया जलाएंगे। योगी के इस कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारी जोर शोर से चल रही है। हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। कच्ची सड़क पर ईंट बिछाई जा रही है। स्कूल,शौचालय, सड़क सबकुछ की रंगाई पुताई और सफाई की जा रही है। जिससे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह से सफल हो सके।

गोरखपुर के कुसमी में जंगल वनटांगिया समुदाय के लोग 5 गांव में करीब 4000 की संख्या में रहते हैं। योगी आदित्यनाथ 1998 में पहली बार सांसद बनने के बाद यहां का दर्द समझे और फिर इन लोगों के लिए कुछ ना कुछ करते चले आ रहे हैं। साल 2017 में योगी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो इस गांव के विकास का द्वार खुल गया। उन्होंने सबसे पहले विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए नियम कानून में परिवर्तन करते हुए इसे राजस्व गांव घोषित किया। फिर क्या था यहां के लोग सड़क बिजली पानी इन सभी सुविधाओं से जुड़ने लगे। आवास के लिए इन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 400 पक्के मकान उपलब्ध करा दिए गए हैं। आने वाले समय में यहां और भी पक्के मकान बनाए जाएंगे। साथ ही मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। शौचालय से लेकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था यहां की जा चुकी है। योगी आदित्यनाथ की संस्था यहां लोगों को साक्षर बनाने में जुटी हुई है। यहां के लोग कहते हैं कि उनके लिए योगी आदित्यनाथ भगवान के समान हैं। उन्हीं के बल पर उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और आगे भी होगा। यहाँ की 26 विधवाओं को पेंशन भी मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button