गोरखपुर : जन्मदिन पार्टी में चली गोली, दो घायल

गोरखपुर। तिवारीपुर् थानाक्षेत्र अंतर्गत सूर्य विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात महिला गैंगस्टर गीता तिवारी के घर जन्मदिन की पार्टी में चली गोली में घासीकटरा निवासी नीतीश (34) और मोहम्मद आमीर (30) घायल हो गए। पीठ में गोली लगने से गंभीर जख्मी नीतीश को लखनऊ रेफर किया गया है। अमीर के पैर में गोली लगने से वह खतरे से बाहर है। दोनों ही घायल युवकों का आपराधिक रिकार्ड है और पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह नीतीश के पिता की तहरीर पर चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सूर्य विहार कॉलोनी निवासी गीता तिवारी पत्नी स्व. शिवकुमार तिवारी चोरी और कई मामलों में जेल जा चुकी है। थानाध्यक्ष तिवारीपुर ने बताया कि गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।जांच की जा रही है, जल्द ही अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button