गोरखपुर : अरुण गुप्ता को व्यापार मंडल अध्यक्ष बनने पर लोगों ने किया हर्ष व्यक्त

 

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष मदन लाल अग्रहरि की संस्तुति पर, जिला महामंत्री शहरि नाथ सर्राफ ने धुरियापार में व्यापार मंडल का गठन किया गया था जो चयनित पधादिकारियों को धुरियापार कस्बे में बैठक करके फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।जिसमें सर्व सम्मति से अरुण गुप्ता को अध्यक्ष, नूर अरसद खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोविंद जायसवाल को महामंत्री,हकीक खान को संगठन मंत्री, सुधीर गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया था।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लेकर यह संगठन पूर्ण रूप से समर्पित है। मैं पूरा प्रयास करूंगा कि संगठन के उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।उन्होंने सभी व्यापारियों से आपस मे एकता बनाये रखने की अपील किया।

व्यापारियों के साथ आपराधिक घटना घटती रहती है।लेकिन कोई भी व्यक्ति पीड़ित व्यापारी की सहायता के लिए खड़ा नहीं होता।ऐसे में हमारा संगठन छोटे-बड़े हर व्यापारी की समस्या के निवारण के लिए खड़ा है।उन्होंने उपस्थित सभी सम्मानित वरिष्ठ व्यापारियों से आशीर्वाद और सहयोग का आकांक्षा रखते हुए, कहा कि पूरी ईमानदारी से व्यापारी हितों के प्रति समर्पित होने की आवश्यकता है। जहां भी किसी व्यापारी को धुरियापार मार्केट में दिक्कत हो व्यवसाय संबंधी हमारे संगठन के किसी पदाधिकारी से संपर्क कर सकता है।

इस अवसर पर डॉक्टर फिरोज, जयप्रकाश त्रिपाठी,गौरी शंकर मिश्रा उर्फ डिंकू मिश्रा, अमित चन्द पाण्डेय, गौरीशंकर मिश्रा, विकास पाठक, यमुना धर त्रिपाठी, उरुवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनिल अग्रहरि, महामंत्री वी० के० प्रजापति, कोषाध्यक्ष संतलाल जायसवाल, शाहपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक जायसवाल,लवकुश पाण्डेय उर्फ टोनी, अशरफ खान, चुन्ने खान, बाबू भाई, महताब खान, मोनिस रजा, तहजीब खान, तहजीब अहमद , महेंद्र गुप्ता, राम नारायण यादव, राजेश सोनकर, राजेश गुप्ता, पिंटू मद्धेशिया, राम सिंह, हीरा, निगम मद्धेशिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button