बड़ी खबर: निपट गया गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या करने वाला, अस्पताल में पशु तस्कर ने तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में NEET छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी और पशु तस्कर अजहर उर्फ अजब हुसैन (21), निवासी गोपालगंज, बिहार की मौत हो गई। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती था। शुक्रवार सुबह 10:37 बजे उसने दम तोड़ दिया।
15 सितंबर की रात – गांव में घुसे थे 13 तस्कर
15 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे 13 पशु तस्कर दो पिकअप गाड़ियों से पिपराइच के मऊआचापी गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तस्करों से भिड़ गए।
इस दौरान तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता को जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया। कुछ दूरी पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
भीड़ ने अजहर को पकड़ा, पिटाई से अधमरा
झड़प में गांववालों ने तस्कर अजहर को पकड़ लिया। उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और उसे बुरी तरह पीट डाला। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान SP नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और थानेदार भी घायल हो गए थे।
16 सितंबर को छात्र का शव मिला, मचा बवाल
पुलिस ने तलाश की तो दीपक गुप्ता का खून से लथपथ शव गांव से 4 किमी दूर मिला। इसके बाद गांववालों ने गोरखपुर–पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया।
गुस्से में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि DIG शिवसिंपी चनप्पा और SSP राजकरण नय्यर मौके पर पहुंचे। छात्र के परिजनों से बातचीत के बाद धरना खत्म कराया गया।
CM योगी का सख्त रुख
मामला सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था –
“दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
इसके बाद पुलिस ने एक्शन शुरू किया। 16 सितंबर को पुलिस ने सुरक्षा में छात्र का अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस एक्शन और एनकाउंटर
घटना के 23 घंटे बाद SSP ने जंगल धूषण चौकी इंचार्ज ज्योति नारायण तिवारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
इस बीच बुधवार को पुलिस ने छोटू, राजू और रहीम नाम के तीन आरोपियों को कुशीनगर में एनकाउंटर में पकड़ा। एनकाउंटर में रहीम के दोनों पैरों में गोली लगी।
अब आरोपी अजहर की मौत
भीड़ की पिटाई से गंभीर रूप से घायल अजहर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा है कि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच तेज की जा रही है।



