बड़ी खबर: CM के जिले में BSP नेता की भयंकर पिटाई, मेडिकल स्टोर संचालकों की दबंगई Viral

गोरखपुर में दवा खरीदने को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार और बसपा नेता सुशील कुमार भारती की पिटाई की घटना सामने आई है। बसपा नेता ने बगल के बेड पर भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदारों को अन्य दुकान का पता बताया था। इस बात से नाराज होकर विक्की और उसके साथियों ने अस्पताल परिसर में मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पीड़ित तीमारदार सुशील कुमार भारती की तहरीर पर कोतवाली थाने में विजय यादव, विक्की और उनके तीन दोस्तों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी कर रहे हैं।

मामला कैसे शुरू हुआ

खजनी थाना क्षेत्र के सहजुपार जैतपुर निवासी सुशील कुमार भारती अपनी भांजी अंजली का इलाज जिला अस्पताल के न्यू OPD भवन में करा रहे थे। अंजली को बुखार और प्लेटलेट्स की कमी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार को डॉक्टरों ने अंजली को छुट्टी दी और दवाइयों की पर्ची भी दी।

सुशील ने जिला अस्पताल के बाहर स्थित किशन मेडिकल स्टोर से लगभग 500 रुपए की दवा खरीदी। इसके बाद वह अस्पताल में बगल के बेड पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बात करने लगे। एक तीमारदार ने उनसे दवा की दुकान का पता पूछा, तो सुशील ने किशन मेडिकल स्टोर का नाम बताया।

दुकानदार का आरोप और मारपीट

इस पर नाराज होकर विक्की (मेडिकल स्टोर संचालक) और उसके साथी अस्पताल कैंपस में आए और सुशील पर तीमारदारों को भड़काने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान सुशील के दाहिने हाथ की एक अंगुली टूट गई।

मारपीट की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में अफरा-तफरी को शांत कराया।

अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी

मारपीट के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीज और तीमारदार डर गए। इस घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुकानदार सुशील कुमार भारती की पिटाई कर रहे हैं। कुछ महिलाएं मारपीट को रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, लेकिन मारपीट जारी रहती है।

7 हजार रुपए भी छीने गए

बसपा नेता सुशील कुमार भारती ने बताया कि अस्पताल के न्यू OPD में उनके भांजी को डिस्चार्ज करने के दौरान यह विवाद हुआ। विक्की मेडिकल स्टोर और उसके कर्मचारियों ने उनसे मारपीट के साथ-साथ जेब में रखे 7 हजार रुपए भी छीन लिए। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वहां से भाग गए।

एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज

बसपा नेता सुशील कुमार भारती बुधवार 20 अगस्त को बसपा जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ एसपी सिटी गोरखपुर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने और छीने गए 7 हजार रुपए वापस दिलाने की मांग की। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी और अन्य गंभीर धाराओं में सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने पुष्टि की कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. संजय कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं थी, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button