GoodNews: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों में सबसे अधिक कमी

नई दिल्ली:  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह तक जहां महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आयी है वहीं नौ राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में इसके मामले बढ़े हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 13, मणिपुर और लक्षद्वीप में नौ-नौ, सिक्किम में चार, गोवा में तीन, दादर और नागर हेवली एवं दमन और द्वीव, मिजोरम में दो-दो और तेलंगाना में एक सक्रिय मामला बढ़ा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 1633, मध्य प्रदेश में 724, केरल में 567, उत्तरप्रदेश 299, राजस्थान में 227, गुजरात 219 और तमिलनाडु में 173 सहित अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले कम हुए है।

ये भी पढ़े-बुलंदशहर में तीन लोगों को उम्र कैद की सजा, दिया था इस जुर्म को अंजाम

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जहां एक करोड़ छह लाख 10 हजार 883 पहुंच गया है। वहीं इससे निजात पाने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 65 हजार 706 तक पहुंच गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,869 तक पहुंच गया है और सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख से नीचे 1,92,308 तक रह गयी। देश में आठ लाख छह हजार 484 लोगों को कोरोना को टीका लगाया गया है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……….स्वस्थ……………मौत
अंडमान-निकोबार…….29…………4900……………62
आंध्र प्रदेश…………..1637…….877639…………7142
अरुणाचल प्रदेश……….46……….16713……………56
असम ……………….2663…….213179…………..1077
बिहार………………..3143…….253569…………..1464
चंडीगढ़……………..171…………20122…………….330
छत्तीसगढ़……………5798……285566……………3585
दादरा- नगर हवेली और
दमन- दीव…………..11…………..3380………………..2
दिल्ली……………….2147……..620128…………10774
गोवा…………………..865……..51036……………..756
गुजरात……………….5748…….247223………….4371
हरियाणा………………1734……261955…………..2997
हिमाचल प्रदेश…………575…….55540…………….967
जम्मू-कश्मीर…………1099……120625………….1923
झारखंड………………..1102…..115853………….1057
कर्नाटक……………….7716……913677………..12185
केरल…………………69914…..790757…………3524
लद्दाख……………………76………..9463………….129
लक्षद्वीप…………………..30…………….0…………….0
मध्य प्रदेश…………….5008……..243688………3770
महाराष्ट्र……………..47982…….1899428……..50582
मणिपुर …………………244……….28308…………..367
मेघालय…………………133………….13440…………144
मिजोरम …………………69……………4268……………9
नागालैंड…………………106…………11873……………88
ओडिशा……………….1500……….330321………..1902
पुड्डुचेरी………………….296…………37798…………643
पंजाब…………………..2405………163211……….5520
राजस्थान ……………..4077………308985……….2754
सिक्किम …………………160………….5766…………131
तमिलनाडु………………5314……….814811……..12290
तेलंगाना…………………3920………287117……….1584
त्रिपुरा……………………….37…………32911………..391
उत्तराखंड……………….2005………….91565……….1622
उत्तर प्रदेश……………….7873……….581164……….8591
पश्चिम बंगाल ………….6675………..549727………10080
कुल …………………192308……..10265706…….152869

Related Articles

Back to top button