Gold-Silver Price Crash: सोना ₹2100 और चांदी ₹14,000 तक टूटी, क्या अब निवेश का सही मौका?
सोना ₹2100 और चांदी ₹14,000 तक सस्ती, बाजार में बड़ी गिरावट ट्रंप के बयान से बदला ट्रेंड, निवेशकों में बढ़ी अनिश्चितता तेल महंगा, लेकिन गोल्ड-सिल्वर कमजोर क्या अभी करें निवेश?

Gold price: अगर आप सोने-चांदी में निवेश करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे, तो गुरुवार (2 अप्रैल) आपके लिए बड़ी खबर लेकर आया है। घरेलू बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी करीब ₹14,000 तक सस्ती हो गई, जबकि सोना भी ₹2100 से ज्यादा टूट गया। बाजार में फिलहाल बेचने और खरीदने दोनों तरह की गतिविधियां देखी जा रही हैं, लेकिन ट्रेंड कमजोर नजर आ रहा है।
MCX पर क्या रहा हाल?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11 बजे तक जून वायदा सोना करीब 2.31% यानी ₹3,563 गिरकर ₹1,50,145 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। वहीं इसका हाई ₹1,52,490 रहा।चांदी की बात करें तो मई वायदा में 5.59% यानी ₹13,613 की बड़ी गिरावट आई और कीमत ₹2,29,888 तक फिसल गई। इसका दिन का उच्च स्तर ₹2,42,800 रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
वैश्विक बाजारों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड करीब 2.26% गिरकर $4,650.30 पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 4.7% टूटकर $71.50 पर पहुंच गया। COMEX पर भी सोना और चांदी दोनों दबाव में नजर आए।
ट्रंप के बयान से बदला बाजार का मूड
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का असर बाजार पर साफ दिखा। निवेशकों को उम्मीद थी कि ईरान के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा, लेकिन ट्रंप ने साफ संकेत नहीं दिए। उल्टा उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका अगले 2–3 हफ्तों में ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। इसी अनिश्चितता ने बाजार को झटका दिया।
कच्चे तेल में आई तेजी
जहां सोना-चांदी गिरे, वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड करीब 5.24% बढ़कर $106.47 प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड 4.5% चढ़कर $104.64 पर पहुंच गया।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल सोना-चांदी में कमजोरी बनी रह सकती है। भू-राजनीतिक तनाव अब पहले जैसा ‘सेफ हेवन’ सपोर्ट नहीं दे रहा है। ऐसे में निवेश से पहले जल्दबाजी करने के बजाय अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेना बेहतर रहेगा।



