बड़ा फेरबदल, गिरीश चन्द्र मुर्मू बने जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर दिया गया है। उन्हें गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं धारा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए जम्मू और कश्मीर को उपराज्यपाल मिल गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।

गिरीश चंद्र मुर्मू (जीसी मुर्मू) राज्य के पहले उपराज्यपाल होंगे। वह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह वित्त विभाग में व्यय सचिव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो मुर्मू उनके प्रमुख सचिव थे।

वहीं राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। सत्यपाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button