जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद के बाद अब गिरीश चंद्र मुर्मू बने देश के CAG

जम्मू कश्मीर से इस्तीफा देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू को अब भारत का नया CAG चुना गया है। मोदी कैबिनेट ने इसको नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इससे पहले देश के CAG राजीव महर्षि थे। राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा। लेकिन अब उनकी जगह गिरीश चंद्रमा मुर्मू लेंगे।

गिरीश चंद्र मुर्मू राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे हैं। 60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गुजरात कैडर के अफसर हैं। जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा। बता देगी जिस दिन मुर्मू ने इस्तीफा दिया उस दिन 5 अगस्त था यानी कश्मीर से 370 हटाने पर 1 साल हो गया था।

गिरीश चंद्र मुर्मू ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए की पढ़ाई की। जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे।

Related Articles

Back to top button