अब भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर लगाई फांसी

भारतीय कलाकारों के लिए 2020 का यह साल बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। बहुत से कलाकारों ने इस साल खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है। ऐसे में अब भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने भी आत्महत्या कर ली है। एक एजेंसी के अनुसार उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है। मुंबई के दहिसर में स्थित घर में उनकी बॉडी फंदे पर लटकती पाई गई।

40 वर्षीय अभिनेत्री अनुपमा पाठक के निधन से भोजपुरी सिनेमा को एक बड़ा धक्का लगा है और हर कोई इस खबर से चौंक गया है। वह अपनी मौत से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं। अपने फेसबुक लाइव में अनुपमा ने लोगों के सामने अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में कहा कि किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में ये भी बताया कि किस तरह उन्हें धोखा दिया गया है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अनुपमा के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने ये कदम उठाने के दो कारण बताए हैं। उन्होंने इस सुसाइड नोट में लिखा, “मैंने एक दोस्त की रिक्वेस्ट पर मलाड की विसडम प्रोड्यूसर कंपनी में 10 हजार रुपये निवेश किए थे। कंपनी को मेरे पैसे दिसंबर 2019 में वापस करने थे। हालांकि कंपनी मेरा पैसा वापस करने में आनाकानी कर रही है।” उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मनीष झा नाम के एक शख्स का भी जिक्र किया है।

अनुपमा ने अपने सुसाइ़ड नोट में बताया कि किस तरह मनीष झा ने लॉकडाउन में उनसे उनका टू व्हीलर ले लिया था और बाद में इसे वापस करने से इनकार कर दिया। अनुपमा की आखिरी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने रात के ठीक 12 बजे बाय बाय और गुड नाइट लिखा है।

Related Articles

Back to top button