मध्यप्रदेश के बड़वानी अंजड़ के समीप एक खेत में आज विशालकाय अजगर

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ के समीप एक खेत में आज विशालकाय अजगर आ जाने के चलते मजदूरों में अफरा-तफरी मच गयी। अंजड़ आवली मार्ग पर गणेश बडोले के खेत में कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक एक अजगर को देखे जाने के चलते हड़कंप मच गया और घबराये मजदूर अपना काम छोड़ खेत में ही खेल रहे अपने बच्चों को लेकर दूर हट गए ।उन्होंने खेत मालिक को सूचना दी जिसके बाद उसने सर्पमित्र महेंद्र पाटीदार को फोन कर बुलवाया।
इस दौरान करीब 11 फ़ीट लम्बा अजगर खेत की मेड पर लगे बबूल के वृक्ष पर चढ़ गया लेकिन वजन अधिक होने के चलते डाल टूट गई और वह नीचे आ गिरा। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद महेंद्र पाटीदार ने उसका रेस्क्यू किया और वन विभाग को सौंप कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। पाटीदार ने बताया कि आमतौर पर शांत रहने वाला अजगर उक्त घटनाक्रम के चलते आक्रामक हो उठा था।
सर्व मित्र महेंद्र पाटीदार ने बताया कि वह करीब दो हजार अजगर और विभिन्न प्रजातियों के 10,000 से अधिक सर्प रेस्क्यू कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button