पृथ्वी अब सुरक्षित है, सुरक्षित फासले पर पृथ्वी के करीब से गुजरा विशाल एस्ट्रॉयड

पृथ्वी आप एक बार फिर सुरक्षित हो गई है। 19000 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से एक विशाल एस्ट्रॉयड यानी उल्कापिंड आज एक निश्चित दूरी पर पृथ्वी के करीब होकर गुजर गया। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि यह पृथ्वी से टकरा सकता है। हालांकि बताया जा रहा था कि यह लगभग 35 से 40 लाख मील के फासले से होकर गुजरेगा। लेकिन आसमान में है दूरी ज्यादा बड़ी नहीं होती है। इसके आगे बढ़ने से दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि 1998 OR2 नाम का यह एस्टराइड 29 अप्रैल को पृथ्वी के पास आने वाला था और करीब महीने भर से लोगों की इसी पर टिकी हुई थी। वैज्ञानिकों ने भी कहा था कि यह पृथ्वी के बहुत नजदीक से होकर गुजरेगा। वैसे तो यह 4000000 मील के फासले से निकल गया लेकिन इसकी ट्रांजेट्री के चलते वैज्ञानिकों को यह आशंका थी कि यह घातक भी हो सकता है। इसके बारे में सोशल मीडिया पर अटकलें भी लगने लगी थी और कई लोग इसे पृथ्वी की टक्कर और उसके बाद बड़ी तबाही का दावा कर रहे थे।

वहीं अब इन सब बातों पर विराम लग गया है यह एस्ट्रॉयड गुजर चुका है। बता दें कि नासा इस एस्ट्रॉयड पर पूरी नजर रखे हुए था। यदि यह अपनी कक्षा से थोड़ा भी हिलता तो इससे बड़ी मुसीबत पैदा हो सकती थी। यह ईस्टर्न टाइम के अनुसार बुधवार सुबह 5:56 पर और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 के आसपास पृथ्वी के पास से होकर गुजर गया।

Related Articles

Back to top button