Video: यूपी में 7 साल की बच्ची से अश्लील हरकत CCTV में कैद, लोगों ने अगले दिन पकड़कर कर दिया ढंग से इलाज!

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में 7 साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पड़ोसी महिला की नजर पड़ने के बाद यह मामला बच्ची के परिवार तक पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की करतूत
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी बच्ची को गलत तरीके से छू रहा है। वीडियो में घटना का पूरा विवरण रिकॉर्ड हुआ। जिसके बाद घटना का पता पड़ोसी महिला को लगा, जिन्होंने तुरंत बच्ची के परिवार को सूचित किया। इसके बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गाज़ियाबाद : मनुष्य के रूप में भेड़िया अब पहचान करनी मुश्किल ,महेज 7 साल की बच्ची ग़लत इरादे से पैर चूमा *,पूरी घटना CCTV में क़ैद , दोबारा मनचले को उसकी इलाक़े में वापस आना पड़ा भारी लोगो ने धारा
…..दे दनादन लात -घूंसे बरसाए और पुलिस के किया हवाले।@ghaziabadpolice @Uppolice… pic.twitter.com/vBeAe5ru2W— Ankit Kaushik {पत्रकार} (@ankitka96062636) September 24, 2025
सोशल मीडिया अपडेट: इलाके में लोगों ने पकड़ा और पीटा
हालांकि, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया गया है कि आरोपी को उसी इलाके में दोबारा लौटने पर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और लात-घूंसे बरसाए, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हम इस सूचना की पुष्टि नहीं करते हैं।



