गहलोत ने किया कोरोना वैक्सीन लगाने का राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाने के लिए राज्यस्तरीय टीकाकरण अभियान का आज यहां शुभारंभ किया।

गहलोत ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ऑनलाईन कार्यक्रम के जरिए इसकी शुरुआत की गई।

प्रदेश में पहला टीका राजधानी जयपुर स्थित सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा सुधीर भंडारी को लगाया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से गहलोत ने  भंडारी को शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें-केरल , महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वालों कोरोना मरीज की संख्या सबसे अधिक, देखे

इस मौके भंडारी ने बताया कि उन्हें यह टीका लगाने के बाद कोई परेशानी महसूस नहीं हुई।

प्रदेश में पहले चरण में शनिवार को 33 जिलों में 167 जगहों पर इसकी शुरुआत हुई।

प्रथम चरण में केवल स्वास्थ्यकर्मियों को यह टीका लगाने का कार्यक्रम हैं।

इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री डा रघु शर्मा ने बताया कि पहले चरण में चार लाख 80 हजार 977 राज्य के

स्वास्थ्यकर्मियों तथा छह हजार से अधिक केन्द्र से संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को यह टीका लगाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 28 दिन बाद इन लोगों को दूसरा टीका लगाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दौरान विभाग ने पूरी व्यवस्था की हैं और किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न चरणों में प्रदेश के सात करोड़ लोगों को यह टीका लगाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button