गया : महिला के साथ दुष्कर्म कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

गया : जिला के गुरूआ थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पुलिस ने गुरुवार की देर रात बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रथम दृष्टया में शव देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि उक्त महिला के साथ कुछ गलत हुआ है। उसके शरीर पर कई जख्मी के निशान हैं। महिला की हत्या संभवत: गला दबाकर की गई है।

एसएचओ विश्वकर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं?साथ ही मौत का अधिकृत कारण क्या है? एसएचओ ने कहा कि शव बरामदगी की सूचना पीड़ित परिवार को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान का इंतजार पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुष्कर्म के बिंदु को सामने रखकर जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि महिला अपने घर से बघार में नित्यकर्म के लिए जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली है कि तभी कुछ लोगों ने महिला के साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज भेजा है।

Related Articles

Back to top button