गौतमबुद्धनगर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौपने पंहुचे

जनपद गौतमबुद्धनगर में फसल के सही दाम व 64% मुआवजा की मांग को लेकर भारी संख्या में किसान व उनके समर्थन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, सुरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट अजयपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौपने पंहुचे वही सैकड़ो की संख्या में किसानो व कांग्रेस के कार्यकर्ता ने यमुना प्राधिकरण का घेराव किया।

किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा धान की फसल के दाम तय करने के बाबजूद व्यापारी उसमे नमी होने की बात कहकर कतई खरीददारी नही कर रहे है। और अगर कोई बेचता है उसे अपनी मर्जी के हिसाब से भाव के रेट पर खरीदते है। इसी के चलते पिछली साल भी व्यापारियों द्वारा सैकड़ो करोड़ का घोटाला सामने आया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

वही बताया कि किसानों की जो 64% मुआवजे की मांग है वो अभी तक पूरा नही किया गया है। जिसको लेकर किसान लगातार प्रदर्शन करके अपनी आवाज को उठा रहे है। लेकिन उनकी एक भी नही सुनी जा रही है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है वहां कतई किसानो को प्रताड़ित नही किया जाता है उनके फसल के सही दाम मिलते हैं।

 

Related Articles

Back to top button