गार्गी कॉलेज में बदमाशों ने छेड़खानी की हदे पार की ! छात्राओं ने आज जमकर किया प्रदर्शन

6 फरवरी को दिल्ली के गार्गी कॉलेज में पुरुषों के एक समूह ने घुसकर छात्राओं के साथ बदसलूकी की | जिसके बाद आज गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के बाहर आज विरोध प्रदर्शन किया | इस प्रदर्शन में भारी मात्रा में कॉलेज की छात्राएं मौजूद थी | छात्राओं की मांग है की उन पुरुषों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए | जिससे उन छात्राओं को न्याय मिल सके |

बता दें कि दिल्ली के गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी को शराब पीकर कुछ बाहरी लोग कॉलेज कैंपस में घुस गए | उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की | गार्गी कॉलेज की लड़कियों का कहना है कि 3 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल ‘Reverie’ के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है |

वहीँ आज दिल्ली महिला आयोग की टीम कैंपस पहुंची और छात्राओं से पूरी घटना की जानकारी ली | इसके साथ ही कांग्रेस ने यह मुद्दा लोकसभा में उठाया | मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के आला अफसर सोमवार सुबह कैंपस पहुंचे थे और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे | उस दौरान पुलिस का कहना था कि हमें अभी कोई शिकायत नहीं मिली है | कॉलेज प्रशासन ने इस मामले की पुलिस को शिकायत दी थी | जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है |

बता दें की छात्राओं का आरोप है कि बाहर से आए लोगों ने बदतमीजी की हदें पार कर दी थी | इन बदमाशों ने छेडखानिया तो की ही लेकिन कुछ बदमाशो ने कॉलेज कैंपस में मस्टरबैट तक किया |

 

https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button